फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं तक के विद्यालयों में 11 तक अवकाश घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक कार्यो के दौरान करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शासन ने कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में 11 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। विद्यालयों में प्रशासनिक कार्य के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शासन ने पूर्व में 31 मार्च तक विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की थी। इसे बढ़ाकर चार अप्रैल तक कर दिया गया था। अब शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बीएसए को भेजे पत्र में 11 अप्रैल तक कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए है। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त व अन्य बोर्ड के आठवीं तक के सभी विद्यालयों को 11 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिए है। विद्यालयों व कार्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रशासनिक कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें