नगर के अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, बालाजी मंदिर एवं सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के चलते शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में भगवान गणेश के लंबोदर स्वरूप की पूजा अर्चना की। स्कूली बच्चों ने भगवान लंबोदार से स्वास्थ्य, बल, बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।
पंडित विरेंद्र शास्त्री ने कहा भगवान लंबोदार की पूजा करने से बल, बुद्धि और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान का ध्रत गंगाजल, शहद, दूध से स्नान कराया। इसमें डॉ. सुरेश चंद कौशिक, उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, कपिल शर्मा, गौरीदत्त आदि रहे।
सीताराम मंदिर में षोड शोपचार विधि से भगवान गणेश की पूजा कर अधर्व शीर्ष के पाठ का आयोजन हुआ। दिल्ली से पहुंचे कलाकारों के भजनों पर भक्त भाव विभोर हो झ्ूामे। इसमें पंडित यज्ञेश शास्त्री, जयबीर सिंह, विपिन शर्मा, जयप्रकाश एडवोकेट, प्रवीण शर्मा, देवेश कौशिक, सन्नी आदि रहे।
बालाजी मंदिर में पंडित विपिन शास्त्री ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कराई। साथ ही मंदिर में राधा अष्टमी कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें पंडित विपिन शास्त्री ने राधा जी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराया। फिर उनका श्रृंगार किया। इसके बाद धूप दीप आदि से आरती कर भोग लगाया।