-लहचौड़ा गांव में 15 से अधिक ग्रामीणों को घायल कर चुके हैं निराश्रित पशु
विज्ञापन
फोटो- छह
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। लहचौड़ा गांव में 15 से अधिक ग्रामीणों को टक्कर मारकर घायल कर चुके दो निराश्रित पशु को पशु विभाग की टीम ने पकड़कर घिटौरा गांव की गोशाला में भेज दिया। इन्हें पकड़वाने के लिए ग्रामीण कई बार मांग कर चुके थे।
लहचौड़ा गांव में निराश्रित पशुओं की टक्कर से भाकियू नेता शिवदत्त शर्मा, संजय, कृष्ण एडवोकेट, रामी, विष्णु, प्रेमकांत आदि ग्रामीण घायल हो चुके थे। बृहस्पतिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर ग्राम पंचायत सचिव हरिओम त्यागी, खेकड़ा ब्लॉक से पशु चिकित्सक डॉ़ राजकुमार गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से दोनों निराश्रित पशु को पकड़ लिया और भागौट गांव की गोशाला में भेज दिया। दोनों पशुओं को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।