फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपाइयों को संगठन मजबूती का मूलमंत्र देंगे डिप्टी सीएम, विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को भाजपाइयों को संगठन मजबूती का मूलमंत्र देकर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे तो वह विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। वह बुधवार को पौने दस बजे सबसे पहले बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और फिर कलक्ट्रेट में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वह पौने दो बजे तक यहां रहेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को बागपत विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों, गोशाला, अस्पताल, बस अड्डा आदि का निरीक्षण करेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए अफसर भी पूरा दिन तैयारी में लगे रहे और साफ-सफाई, रिकाॅर्ड सही रखने के साथ ही बैठक में सभी जरूरी फाइलों को लेकर पहुंचने के लिए तैयारी करते रहे। प्रशासन के पास आए कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले वह स्वास्थ्य व्यवस्था को देखेंगे। वह पौने दस बजे बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 10:20 बजे दुड़भा गांव में बस स्टैंड का निरीक्षण, 10:40 बजे भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक करने के बाद वह 11:35 बजे सिसाना गांव के कंपोजिट विद्यालय और 11:55 बजे गोशाला का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा 12:15 बजे गौरीपुर मोड़ पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत मूर्ति का अनावरण करेंगे। 12:20 बजे कलक्ट्रेट में नवनिर्मित कैंटीन, वाटर किओस्क का उद्घाटन, 12:25 बजे कलक्ट्रेट में जनकल्याणकारी योजना, विकास कार्यों व कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बाद हापुड़ के लिए रवाना हो जाएंगे।



भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को पहुंचे। कार्यालय पर उनका स्वागत किया जाएगा। कहा कि डिप्टी सीएम के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए अपना सुझाव दें और यदि किसी कोई समस्या है तो वह अवगत करा सकते हैं। इस दौरान मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल प्रभारी डॉ. विनय त्यागी, सतेंद्र मौर्य, एडवोकेट अंकित लपराना, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, दिनेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें