फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिपो को फरवरी में मिलेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें, सुधरेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभिन्न रूटों पर भी बढ़ेगी बसों की संख्या, यात्रियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

फोटो संख्या 1

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रोडवेज डिपो को फरवरी में 10 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं। इनका विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को आवागमन में लाभ मिलेगा।

बड़ौत रोडवेज डिपो के रिकार्ड के अनुसार निगम की 185 बसें हैं, जिनका संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। इसके बाद भी बसों की कमी के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्री डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। परिहवन अफसरों के अनुसार डिपो को फरवरी में 10 बसें मिलेंगी। इन बसों का मुख्य रूप से शामली, दिल्ली, मेरठ मार्गों के अलावा कानपुर, आगरा, मथुरा पर भी संचालन किया जाएगा। इनके आने पर कोताना, छपरौली, टांडा मार्गों पर भी एक से दो बसों को बढ़ाया जा सकता है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
डिपो को जल्द 10 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिनका विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें