फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कटीले तारों में फंसने से हुई थी हिरन मौत, फिर काटे गए थे सींग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। रामनगर गांव में तालाब के किनारे मृत मिले हिरन का शिकार नहीं हुआ। वन विभाग ने पोस्टमार्टम होने के बाद झाड़ियों और कटीले तारों में फंसने से हिरन की सामान्य मौत होने का दावा किया है। इसके बाद ही हिरन के सींग काटकर चोरी किए गए।
विज्ञापन

रामनगर गांव के तालाब के किनारे बृहस्पतिवार को एक हिरन का शव पड़ा हुआ मिला था। उसके सींग कटे होने पर ग्रामीण अंकुर शर्मा, देव शर्मा, साजिद, राहुल, कप्तान, आशीष शर्मा ने शिकार के बाद सींग काटने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसकी सूचना पर पहुंचे वन कर्मी मृत हिरन का शव लेकर डौला नर्सरी चले गए। शुक्रवार को डौला नर्सरी में हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिरन का शिकार होने जैसी कोई घटना नहीं मिली। हिरन की सामान्य मौत होना सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में कुत्तों के पीछे लगने पर बचकर भागते समय हिरन झाडियों या फिर कटीले तारों में फंस गया और उसकी मौत हो गई। हिरन की मौत होने के बाद ही सींग काटकर चोरी किए गए है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें