फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए मंडप, आज से गूंजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोरोना प्रोटोकाल के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

- बंद स्थान पर 50 लोग और खुले में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति
बड़ौत। कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से शनिवार से शादियां शुरू हो रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए सभी को कोविड गाइड लाइनों का अनुपालन करना होगा। हालांकि जिस प्रकार से कोरोना बढ़ रहा है उससे माना जा रहा है कि वैवाहिक कार्यक्रमों में अधिक भीड़ नहीं जुटने वाली।
विज्ञापन

नगर में 20 मैरिज होम हैं। शादी समारोह को धूमधाम से आयोजित करने का सपना लगभग टूट सा गया है। शादी समारोह में आने वाले मेहमान भी कोरोना के खौफ के चलते बाहर से आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अधिकतर परिवार रस्म अदायगी के साथ शादी कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

शादी कार्ड माना जाएगा कर्फ्यू पास-----
बड़ौत। बता दे कि प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक बंद स्थान पर 50 व्यक्ति और खुले स्थानों पर 100 लोग ही वैवाहिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
ये है इस साल शादियों के शुभ मुहूर्त -----अप्रैल - 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई - 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29, 30
जून - 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, 24
जुलाई - 1, 2, 7, 13 , 15
नवंबर - 15, 16, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर - 1, 2, 6, 7, 11, 13,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें