बगापत। सरकार ने अग्निवीरों को पुलिस व पीएसी में बीस प्रतिशत आरक्षण देकर बड़ा तोहफा दिया तो हर किसी ने इस फैसले का स्वागत किया। नेताओं से लेकर आम लोगों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की। वहीं बागपत के युवाओं को इस फैसले से काफी फायदा होगा।
अग्निवीरों को आयु सीमा में भी छूट मिलेगी, ताकि वह आसानी से आवेदन कर सकें। यह फैसला काफी सराहनीय है और बागपत के युवाओं को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। अग्निवीरों को सेना से आने के बाद नौकरी के लिए जूझना नहीं होगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मिलकर इनको अर्धसैनिक बलों में भी आरक्षण बीस प्रतिशत देने की मांग की गई है। डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद
सरकार ने अग्निवीरों को बीस प्रतिशत आरक्षण पुलिस व पीएसी की भर्ती में देकर बागपत के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। क्योंकि यहां के युवा सबसे ज्यादा सेनाओं में जाकर देश की सुरक्षा करते हैं। अब पुलिस व पीएसी में जाने के लिए राह आसान होगी। इस निर्णय के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। योगेश धामा, विधायक
पुलिस में यहां के सबसे ज्यादा युवा भर्ती होते हैं। अब अग्निवीरों को पुलिस व पीएसी में भर्ती के लिए बीस प्रतिशत आरक्षण मिलने से यह संख्या बढ़ जाएगी। बागपत के युवा देश की सीमा व अंदर सभी जगह सुरक्षा में सबसे आगे मिलते हैं। सरकार के आरक्षण के फैसले से अग्निवीरों का मनोबल भी बढ़ेगा। सुनील चौहान, अध्यक्ष राजपूत विकास समिति