फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की शनाख्त बागपत निवासी यासीन के रूप में हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की शनाख्त बागपत की माता कॉलोनी निवासी यासीन के रूप में हुई। पिछले कुछ दिनों से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि में करीब आठ बजे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रक लेकर चालक भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लावारिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। शुक्रवार को माता कॉलोनी बागपत निवासी शौकीन ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त अपने भाई यासीन के रूप में की। उसने पुलिस को बताया यासीन मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह इधर-उधर टहलता रहता था। बृहस्पतिवार की रात्रि में भी वह संभवत टहलता हुआ डूंडाहेड़ा पहुंच गया और वहां ट्रक के कुचलने से उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई शौकीन की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें