फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए जवान की मौत

Thu, 01 Dec 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
गुराना गांव में जवान को सैनिक सम्मान के साथ दी गई अ‌ंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत में गुराना गांव निवासी सेना के जवान की बीमारी के चलते मेरठ मिलिट्री अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार शाम गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अमित कुमार (33) पुत्र बालिस्टर गुराना गांव का रहने वाला था। वह 2003 में मेरठ में सिंगल कोर रेजीमेंट में मेरठ से भर्ती हुआ था। हाल में वह पश्चिमी बंगाल के सुगना में तैनात था। 19 नवंबर को वह 20 दिन की छुट्टी पर गांव आया था। 4 दिन पहले उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पूरे गांव के लोग शोक में डूब गए। परिजनों में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम सैनिक सम्मान के साथ मृतक जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। जवान की मौत से गांव में शोक की लहर है। वहीं संबंध में  रेजीमेंट के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उनके अधिकारियों की बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें