फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव फेंका, जलाने की भी कोशिश

विज्ञापन
बूढ़पुर गांव के जंगल महिला का शव मिलने के बाद जांच करते एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बूढ़पुर के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। बूढ़पुर गांव के जंगल में एक किसान के नलकूप के पास अज्ञात महिला का शव अधजली हालत में पड़ा मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान है, जिससे यह साफ है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को मंगलवार को बूढ़पुर रेलवे अंडरपास के नजदीक सुशील के नलकूप के पास महिला का अधजली हालत में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी एनएस सिरोही के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं और चेहरा पूरी तरह झुलसा हुआ था। शव को देखकर लग रहा है कि हत्या करके पहचान छुपाने के लिए जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने महिला की शनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की शनाख्त कराने के प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें