फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल पहले पकड़े गए साढे़ 71 लाख के घपले की अब होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
09 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2013-14 में पकड़ा गया था विकास के नाम पर घपला
विज्ञापन

डीपीआरओ ने तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को रिकवरी का नोटिस जारी किया
संवाद न्यूज एजेसी
बागपत। विकास के नाम नौ साल पहले नौ ग्राम पंचायतों में पकड़े गए 71 लाख 61 हजार रुपये के घपले की अब रिकवरी की जाएगी। यह रिकवरी तत्कालीन प्रधान और सचिवों से की जाएगी। इस संबंध में डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को रिकवरी का नोटिस जारी किया है।
सोशल ऑडिट की टीम को वर्ष 2013-14 में गौना सहवानपुर, सुन्हैड़ा, पूरनपुर नवादा, फैजपुर निनाना, राजपुर खामपुर, बिलौचपुरा, संतोषपुर, हमीदाबाद, घिटौरा गांव में जांच के दौरान 71.61 लाख रुपये का घपला मिला है। ग्राम पंचायत ने विकास की धनराशि से फर्जी तरीके से मजदूरों का भुगतान करना, एक दिन में दस-दस चेक काटना, तालाब सफाई, मिट्टी भराव के फर्जी कार्य दर्शाए गए है। टीम ने धनराशि का दुरुपयोग के बारे में डीएम, सीडीओ, परियोजना निदेशक, डीपीआरओ को अवगत कराते हुए रिकवरी के लिए कहा था। मगर, नौ साल बीतने के बाद भी ग्राम प्रधान व सचिव से धन की रिकवरी नहीं की गई। अब ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधान व तत्कालीन सचिव से धनराशि की रिकवरी के नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि पूर्व प्रधान व तत्कालीन सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई करने व दुरुपयोग की गई धनराशि उनके वेतन से काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इन गांवों में हुआ धनराशि का दुरुपयोग
गौना सहवानपुर गांव में पांच लाख 40 हजार, सुन्हैड़ा में छह लाख 60 हजार 815 रुपये रोडी डस्ट व मजदूरी में दो लाख 91 हजार 439 दर्शाया गया है। पूरनपुर नवादा में 65 हजार रुपये, फैजपुर निनाना में 12 लाख 67 हजार 50 रुपये, राजपुर खामपुर में 16 लाख 35 हजार 480, बिलौचपुरा गांव में दो लाख 97308 रुपये, संतोषपुर गांव में 11 लाख 52735, हमीदाबाद गांव में 12 लाख 1427, घिटौरा में एक दिन में दस चेक काटकर पचास हजार रुपये का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें