फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार, फिर 18 दिन बाद कब्र से निकाला मेहरबान का शव, अब सामने आएगा सच

Sat, 19 Jun 2021 04:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेहरबान की मौत के मामले में परिजनों ने डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। 18 दिन पहले मेहरबान के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।
विज्ञापन
बागपत में 18 दिन बाद कब्र से शव निकाला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में ट्योढ़ी गांव के राजमिस्त्री की करीब 18 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


ट्योढ़ी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय मेहरबान पुत्र लखमीरा की एक जून को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उस समय परिजनों ने बिना कोई पुलिस कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। कुछ दिन से परिजनों को इस बात का संदेह हो रहा था कि मेहरबान की हत्या कराई गई है। मृतक के भाई अंसार ने मेहरबान की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। मांग की कि शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाए।

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार पुलिस की टीम के साथ ट्योढ़ी गांव पहुंचे और कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक मेहरबान राजमिस्त्री था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें