फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर मिल का पेराई सत्र पूरा, 10 जून तक चलेगी बागपत मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की सबसे बड़ी चीनी मिल मलकपुर ने पेराई सत्र का समापन कर दिया है। इस बार मिल ने करीब 155 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल दो जून और बागपत चीनी मिल 10 जून तक पेराई करेगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल कुमार भारती ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल ने इस बार पिछले साल से अधिक गन्ने की खरीद की है। मिल के मुताबिक किसानों का पूरा गन्ना खरीद लिया गया है। सके बाद रविवार को मिल का पेराई सत्र पूरा हो जाएगा। इस सत्र में मिल ने करीब 155 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद करते हुए 18 लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है। उधर, सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल की क्षमता इस बार बढ़ाई गई थी। शुरूआत में पेराई सत्र गड़बड़ाता रहा। मिल का पेराई सत्र दो जून तक चलेगा। इसके अलावा बागपत चीनी मिल का पेराई सत्र 10 जून तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें