बागपत। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अतुल गर्ग ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अस्पताल में भर्ती मरीजों से भोजन की गुणवत्ता के विषय में पूछा। कोविड 19 टीम को प्रोत्साहित किया। सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड, महिला अस्पताल, वेंटिलेटर और ऑप्रेशन थिएटर की व्यवस्था देखी। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उन्हें मिलने वाले भोजन के बारे में भी जानकारी ली। कोरोना संक्रमण के विषय में पूछा। जिले की स्थिति की जानकारी भी डॉक्टरों से ली। लोगों को जागरूक करने, मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। सोशल डिस्टेंस और अस्पताल को नियमित तौर पर सैनिटाइजर करने के लिए कहा। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि राज्यमंत्री ने अस्पताल में दस नवजात बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोविड 19 को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, डिप्टी सीएसओ डॉ यशवीर सिंह के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।