फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सभासदों ने हंगामा कर नलकूप का कार्य रुकवाया, अनियमिता का लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगरपालिका परिसर में किए जा रहे बोरिंग का एस्टीमेट दिखाए जाने की मांग
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। नगर पालिका में शनिवार को सभासदों ने हंगामा कर दिया। साथ ही पालिका परिसर में किए जा रहे बोरिंग के कार्य में अनियमिता का आरोप लगाते हुए एस्टीमेट दिखाए जाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने बताया कि नगरपालिका परिसर में इस समय नलकूप का बोंरिग किया जा रहा है। आरोप लगाया कि नलकूप का बोरिंग 320 फीट का हुआ है, लेकिन एस्टीमेट 600 फीट बोरिंग किए जाने का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नलकूप का बोरिंग मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, तभी लगातार मांगने के बाद भी सभासदों व अन्य को बोरिंग का एस्टीमेट नहीं दिखाया जा रहा है। उन्होंने जलकल विभाग में जेई की नियुक्त कराए जाने की मांग की। बताया कि चार साल सेे निर्माण विभाग के जेई काम कामेंद्र सिंह संभाल रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले सभासदों में योगेश तोमर, प्रमोद शर्मा, राकेश जैन, रॉबिन कश्यप, सभासद पति अमित राठी, हाशिम मौजूद रहे।
वर्जन
यह मामला जलकल विभाग का है, मेरा इसमेें कोई हस्ताक्षर नहीं है, न ही मेरा कोई लेनादेना है।-मनोज रस्तोगी ईओ नगरपालिका बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें