फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की 30 हजार में लगाई बोली, पुलिस पहुंची तो भाग खड़े हुए लोग, दिल्ली से जुड़ा है मामला

Wed, 23 Oct 2019 09:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जिले के पांची गांव में 16 वर्षीय किशोर को बोली लगाकर नौकर रखने का मामला सामने आया है। दिल्ली से कुछ युवक यहां मजदूरी दिलाने के लिए गांव लेकर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को अपने साथ ले गई। बाद में उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया है। यहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का रहने वाला किशोर दिल्ली में कुछ युवकों से मिला। वे उसे मजदूरी पर रखने के लिए गांव लेकर आ गए। यहां ग्रामीणों ने उसकी 30 हजार रुपये तक की बोली लगा दी। वहीं इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर एसओ धर्मेंद्र सिंह संधू फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर किशोर की बोली लगा रहे लोग भाग निकले। पुलिस किशोर को अपने साथ ले गई। उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। सीडब्ल्यूसी ने बिहार में किशोर के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भरी पंचायत में लगाई युवती की इज्जत की बोली, दो युवकों पर है दुष्कर्म का आरोप, गांव में तनाव
विज्ञापन


एसओ धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि किशोर अपनी मर्जी से आया था। उसके परिजन खेकड़ा और दिल्ली आदि स्थानों पर रहते हैं। मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें