फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला मुख्यालय पर बस अड्डे का निर्माण जुलाई तक पूरा होगा

Sat, 24 Feb 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला मुख्यालय पर चमरावल रोड पर दुड़भा में बस अड्डे का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। तीन करोड़ 48 लाख रुपये की परियोजना को डीएम ने जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

बागपत के जिला बनने के 26 साल बाद बस अड्डे की सौगात मिली। जिला मुख्यालय पर बस अड्डा नहीं होने के कारण अलग-अलग जगहों पर बसें खड़ी होती हैं और यात्रियों को भी बसों के इंतजार में भटकना पड़ता है। मुख्यालय पर बस अड्डा बनाए जाने की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी। जिसके लिए चमरावल रोड पर दुड़भा में राजकीय महाविद्यालय की 0.4150 हेक्टेयर जमीन को अगस्त 2021 में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के नाम किया गया था। सरकार ने बस अड्डे के लिए तीन करोड़ 48 लाख रुपये का बजट वर्ष 2022 में मंजूर जरूर कर दिया था। जिसका शिलान्यास 26 अक्तूबर को यहां आए सीएम योगी आदित्यनाथ से करा दिया गया था। उसके बाद से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसका निर्माण जुलाई 2024 तक पूरा करने की बात कही जा रही है।
- डीएम ने अच्छी गुणवत्ता की निर्माण सामग्री लगाने के निर्देश दिए
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बस अड्डा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां खराब ईंट मिलने पर नाराजगी जताई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की खराब गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल न किया जाए। उनके अनुसार जुलाई 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए की वह कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें। मिट्टी की फिलिंग अच्छी तरीके से कर दी जाए, जिस पर रोटावेटर अवश्य चलाया जाए। जिससे भविष्य में वहां किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। वहां बस अड्डा बनने पर 50 से अधिक बस खड़ी हो सकती हैं, जिससे यात्रियों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें