फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 1.47 करोड़ से सुधारी जाएगी तीन सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले को अन्य जिलों से जोड़ने वाली तीन सड़कों की हालत 1.47 करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी। तीनों सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द ही इनका नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने तीन सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इनमें बंथला-ढिकौली मार्ग से का बड़ागांव व जैन मंदिर तक की सड़क के नवीनीकरण के लिए 54.72 लाख, बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग के नवीनीकरण के लिए 77.94 लाख रुपये और मेरठ-बड़ौत मार्ग से कल्याणपुर-किनौनी से पुरामहादेव तक के मार्ग के नवीनीकरण के लिए 24.42 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया है।
सांसद ने बताया कि सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही टेंडर छोड़कर मार्गों का नवीनीकरण कराया जाएगा। पिछले काफी समय से मार्गों के नवीनीकरण की मांग उठाई जा रही थी। मार्गों का नवीनीकरण होने पर क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें