फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का हाल, चुनाव सिर पर, फिर भी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में प्रथम चरण में 10 फरवरी को होगा मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में बागपत में दस फरवरी को मतदान होगा। चुनाव आयोग पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश जारी कर रहा है, लेकिन जनपद में अब भी कई बूथों पर तैयारियां अधूरी है। कई जगह मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़क खराब है तो बिजली की व्यवस्था ही नहीं है। शौचालय खराब पड़े है।
हिलवाड़ी गांव के जनता इंटर कॉलेज में मतदान के लिए बूथ बना हुआ है, लेकिन बूथ तक पहुंचने के लिए जो सड़क है, वह पूरी तरह से टूटी पड़ी है। पानी निकासी न होने के कारण हर समय इस रास्ते पर जलभराव व कीचड़ की स्थिती बनी रहती है। फतेहपुर पुट्ठी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के शौचालय में गंदगी पसरी थी।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में शौचालय की हालत खराब है। बूथ पर बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से शाम होते ही अंधेरा हो जाता है।
विज्ञापन

ज्यादातर बूथों पर सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है, कुछ जगह बूूूथों पर काम चल रहा है। जल्द ही बूथों पर फैली अव्यवस्था को दुरुस्त करा दिया जाएगा। - सुभाष सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें