फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द सुधरेगी जिले की 14 सड़कों की हालत

विज्ञापन
जर्जर हालत में पुरामहादेव-बुढ़सैनी मार्ग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले में 7.74 करोड़ रुपये से दस सड़कों की हालत सुधरेगी तो चार मार्गों का नवीनीकरण कराया जाएगा। मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर स्वीकृत हो गया है, बजट जारी होते ही मार्गों की मरम्मत व नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन मार्गों से जुड़े ग्रामीणों के साथ-साथ इन मार्गों से सफर करने वाले लोगों को फायदा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में समय पर मरम्मत न होने के कारण अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। सड़कों की सबसे खराब हालत ग्रामीण क्षेत्रों में है। सड़कों में गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोग काफी समय से सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कराने की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को भेजे गए मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण के 14 प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य और नवीनीकरण के 14 प्रस्ताव हो शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। बजट जारी होते ही इन 14 मार्गों में दस मार्गों पर विशेष मरम्मत कार्य और चार मार्गों का नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सात करोड़ 74 लाख की धनराशि की स्वीकृति मिली
अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि शासन स्तर से दस सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए सात करोड़ 55 लाख 68 लाख रुपये और चार मार्गों के नवीनीकरण के लिए 19 लाख एक 17 हजार रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिली है। नैथला मोड़ से राजपुर खामपुर मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा चुका है।
विज्ञापन

---
इन मार्गों की होगी मरम्मत
- धौली प्याऊ-चमरावल से सिंघावली मार्ग
- मीतली से फतेहपुर मार्ग
- डौला-हिसावदा से बुढ़सैनी पुरामहादेव मार्ग
- बंधना-ढिकौली से रटौल-लोनी मार्ग
- नैथला मोड़ से राजपुर खामपुर मार्ग
- डूंडाहेड़ा से खेकड़ा संपर्क मार्ग
- निरोजपुर गुर्जर मार्ग
- मेरठ-बागपत मार्ग से बाघू मार्ग
- सरूरपुर से सूजरा मार्ग
- निरोजपुर चौपला मार्ग से बरसाती नहर की पुलिया तक
---
इन मार्गों का होगा नवीनीकरण
- बालैनी थाने के पास से हरिजन बस्ती तक
- अलावलपुर चोपड़ा से बिचपुड़ी तक
- मुकारी से घटौली से होते हुए डौलचा से मेरठ-बागपत मार्ग
- निबाली में अवशेष निर्माण कार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें