फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठंड ने लोगों की छुड़ाई कंपकंपी, कोहरे से रुकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कई दिन से ठंड पड़ रही थी और धूप निकलने से राहत मिल रही थी। मगर बुधवार का दिन अधिक ठंडा रहा और कड़ाके की ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सर्दी का असर बुधवार को काफी दिखाई दिया और घर से बाहर निकलते ही लोग परेशान होते नजर आए। ठंड के कारण लोग घरों से कम बाहर निकले। वहीं बाजारों में भी चहल-पहल कम ही दिखी। वहीं कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नेशनल हाईवे सहित कई मार्गों पर वाहनों को रोककर कोहरा छंटने का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं दोपहर 12 बजे के करीब सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन धूप से ठंड दूर नहीं हो सकी। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें