बागपत। बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ गई है। ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में दो दिन पहले अचानक बारिश होने के बाद मौसम बदल गया था। ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई है। सुबह सात बजे न्यूनतम पारा पांच डिग्री दर्ज किया गया था और शाम के समय तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। लोग ठंड से ठिठुरन महसूस करने लगे। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ गई थी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।