फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से चेन और महिला से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/बालैनी। जनपद में लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने बड़ौत में मेडिकल स्टोर संचालक से सोने की चेन और बालैनी क्षेत्र में महिला से कुंडल लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आशुतोष बंसल पुत्र सुभाषचंद्र जैन रविवार को नगर के गांधी रोड स्थित अपने मेडिकल स्टोर के बाहर सब्जी लेने के लिए खड़े हुए थे। यहीं पर उनका आवास भी है। इसी बीच पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में आशुतोष ने शिकायत कोतवाली में की है। उधर, बालैनी थाना क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा की कुसुम पत्नी मनीराम ने बताया कि रविवार की सुबह वह जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बालैनी-पुरामहादेव मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उसके कुंडल लूटकर फरार हो गए। शनिवार को भी मार्ग पर बदमाश गांव के सूरजपाल का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान का कहना है कि महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें