दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के पास कार में लगी आग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नेशनल हाईवे पर गुफा वाले बाबा के मंदिर के समीप सोमवार दोपहर चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने खुद कूदकर जान बचाई तो बेटी को किसी तरह बचाया। वहां फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू किया।
भड़ल गांव निवासी जावेद अपनी नौ वर्षीय बेटी अक्शा के साथ गाड़ी में लोनी गया था। वह दोपहर को लोनी से अपने गांव लौट रहा था। वह सरूरपुर गांव में गुफा वाले बाबा के मंदिर के समीप पहुंचे तो कार से धुआं निकलने लगा। उसने कार को सडक़ किनारे रोक दिया। इस पर कार में आग लग गई। जावेद खुद कार से कूद गया तथा बेटी को किसी बाहर निकाला। इसके बाद नेशनल हाईवे पर खड़ी कार आग का गोला बन गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और वाहन चालक सड़क पर एकतरफ रुक गए। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आग में अचानक आग लगी थी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के पास कार में आग लगने के बाद हाईवे पर खडे वाहन चालक- फोटो : BAGHPAT