फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सक से गाली-गलौच, वार्ड ब्वाय से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को एक महिला ने चिकित्सक के साथ गालीगलौज कर कागज फाड़ दिए। उसे समझाने आए वार्ड ब्वाय के साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात डॉ. राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को ओपीडी में मरीजों का उपचार कर रहे थे। इसी दौरान निवाड़ा गांव की एक महिला शहनाज वहां पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी तथा कक्ष में रखे कागज फाड़ दिए। वहां बीचबचाव के लिए आए वार्ड ब्वॉय अनिल के साथ मारपीट की गई। इसके बाद महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें