फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हादसे के बाद तड़पते रहे कैंटर चालक और सहायक, लोग मुर्गियां लूटते रहे

विज्ञापन
फोटो स्टारपरफॉमर्र के लिए:-   इंसान की जिंदगी पर भारी मुर्गें: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रटौल एक्सप्रेसवे पर गौना गांव के पास ट्रक में मुर्गे से भरे कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक असीम निवासी जींद हरियाणा और उसका सहायक पप्पू घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे। तभी वहां आए लोग उन्हें बचाने के बजाय मुर्गे लूटने में लग गए। इस हादसे में चालक असीम का एक पैर कटकर केबिन में गिर गया।
विज्ञापन

हरियाणा के जींद निवासी चालक मुर्गों का कैंटर लेकर शुक्रवार की सुबह दादरी जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर नींद के कारण अपने सहायक पप्पू को गाड़ी दे दी।
इसके बाद चालक सो गया। बताया कि एक्सप्रेसवे पर गौना गांव के भट्टे के पास बदरपुर के ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर पास के ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर वहां आ गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जबकि कुछ लोगों ने कैंटर में लदे मुर्गे लूटने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

वहां आए पुलिस कर्मियों ने सहायक को बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक का पैर केबिन में फंस गया। इसके बाद चालक को किसी तरह निकाला गया तो उसका पैर कटकर केबिन में गिर गया। पुलिसकर्मियों ने ट्रक और कैंटर को कब्जे में ले लिया।
इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो स्टारपरफॉमर्र के लिए:-   इंसान की जिंदगी पर भारी मुर्गें: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर

फोटो स्टारपरफॉमर्र के लिए:-   इंसान की जिंदगी पर भारी मुर्गें: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें