फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: व्यापारी ने फायरिंग कर बदमाश दौड़ाए

Fri, 10 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की कुंदनपुरी काॅलोनी में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी मनोज जैन की हत्या करने के लिए गोली चला दी। गोली उनकी छाती के पास से निकलने पर छर्रे लग गए। मनोज जैन ने हिम्मत दिखाते हुए अपने लाइसेंसी पिस्टल से बदमाशों पर गोली चला दी तो वह बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जिससे बदमाशों का पता लग सके।
विज्ञापन

कुंदनपुरी काॅलाेनी के रहने वाले मनोज जैन की डाकघर के सामने सुपरफाइन के नाम से ड्राईक्लीन की दुकान है। मनोज जैन जब दुकान से वापस घर पहुंचे और वह अपने मकान का बाहरी दरवाजा बंद करने लगे। तभी वहां पहले से बाइक पर खड़े तीन बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली केवल एक बदमाश ने चलाई जो उनके सीने से छूते हुए निकल गई और उनको केवल छर्रे लगे।
मनोज ने शोर मचाते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बदमाशों पर फायर कर दिया। इससे हड़बड़ाहट में तीनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस व काफी व्यापारी वहां पहुंच गए। पुलिस को मौके से एक कारतूस मिला है। उसको और बदमाशों की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया। वहां व्यापारियों ने घटना को लेकर रोष जताते हुए बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस से कहा कि इस तरह व्यापारी पर बदमाश हमला कर रहे हैं। मनोज उनको देखकर थोड़े सतर्क नहीं होते तो यहां बड़ी घटना हो सकती थी। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी डीवीआर पुलिस ने कब्जे ले ली है।
वहीं सीओ विजय तोमर ने बताया कि एक कारतूस और बदमाशों की बाइक मिली है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज को देखा जा रहा है। व्यापारी का सीएचसी में मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें