बड़ौत। परिवहन अफसरों ने छपरौली से दोघट होते हुए हरिद्वार के लिए जल्द एक बस चलाने का निर्णय लिया है। नए मार्ग के खुलने व बस चलने से 30 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में फायदा मिलेगा।
डिपो को नए चालक व परिचालक मिलने पर छपरौल से हरिद्वार के लिए नया मार्ग खोल दिया। परिवहन अफसरों के अनुसार छपरौली से सुबह साढ़े छह बजे हरिद्वार के लिए बस चलाई जाएगी। यही बस शाम को वापस लौटकर छपरौली आएगी। अभी तक यह सुविधा नहीं थी।
बस के चलने से छपरौली, रठौड़ा, सूप, सोंटी, किशनपुर बराल, गांगनौली, इब्राहिमपुर माजरा, टीकरी, दोघट, नांगल, भगवानपुर, ईदरीशपुर, पुसार, कान्हड़, दाहा, निरपुड़ा, भड़ल समेत 30 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
बस संचालन प्रभारी उप्रमोद कुमार का कहना है कि छपरौली से हरिद्वार के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए नया रूट खोला गया है। जल्द ही इस पर एक बस का संचालन शुरू किया जाएगा।