सहारनपुर। एक जुलाई से तत्काल टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव हो जाएगा। अब आधार आंथेटिक यूजर ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ टिकट खिड़की पर भी तत्काल टिकट बुक करते हुए ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी कंफर्म होने के बाद ही टिकट बुक हो सकेगा।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से हर रोज करीब 250 टिकट बुक होते हैं, जबकि ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों की भी बड़ी संख्या है। फर्जीवाडा रोकने के रेलवे ने इस प्रक्रिया में बदलाव किया है। 15 जुलाई से आधार आधरित ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी नहीं भरने पर टिकट बुक नहीं होगा।
यह व्यवस्था टिकट काउंटर पर भी लागू की गई है। जो आमजन आईआरसीटीसी की एप पर पंजीकृत है, उन्हें अपने अकाउंट से आधार लिंक करना होगा। इसके लिए उन्हें माई अकाउंट के विकल्प में जाकर आधार और पैन आधारित ऑथेंटिकेशन के विकल्प को चुनना होगा। आधार या पैन नंबर डालने पर ओटीपी आएगा। ओटीपी की पुष्टि होने पर अकाउंट आधार से जुड़ जाएगा।