- स्लीपर बस बड़ौत के बिनौली मार्ग पर रहने वाले संदीप और शौकीन के नाम, वह मूलरूप से मंगूरखुर्द दिल्ली के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लखनऊ में लगने की घटना जिस स्लीपर बस में हुई, वह बागपत के एआरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड है। स्लीपर बस बड़ौत के बिनौली मार्ग पर रहने वाले संदीप और शौकीन के नाम है, जो मूल रूप से मंगूरखुर्द दिल्ली के रहने वाले है और बस का संचालन भी दिल्ली की ट्रांसपोर्ट से कराया जा रहा है।
बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग लगने से लखनऊ में भीषण हादसा हो गया। इसमें कई यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि काफी यात्री झुलस गए। लखनऊ में आग लगने से जलने वाली स्लीपर बस बागपत एआरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड है। बस का नंबर मिलने के बाद अफसरों ने उसके दस्तावेजों के बारे में भी पता कराया। इसमें बस के फिटनेस समेत अन्य दस्तावेज जरूर पूरे मिले। इस मामले में एआरटीओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि बस मालिक से संपर्क कर आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।