फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने खेत में काम कर रहे किसान को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। गांव आरिफपुर खेड़ी में खेत में काम कर रहे एक किसान को सांड़ ने जोरदार टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान किसान की चीख सुनकर लोग उधर दौड़े और सांड़ को भगाया। किसान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों पर अंकुश लगाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसान सुधीर (52) पुत्र मांगेराम आरिफपुर खेड़ी निवासी था। वह अविवाहिता था। वह गत देर रात्रि खेत मेें काम कर रहा था। इसी दौरान एक सांड़ आया और सुधीर को जोरदार टक्कर मार दी। किसी तरह सुधीर वहां से भागकर नलकूप में छिप गया। काफी देर बाद सुधीर बाहर निकला। उसने घायल अव्यवस्था में काम शुरू कर दिया और आवाज लगाकर पास खेतों में काम कर रहे लोगों को आने को कहा। इसी दौरान सांड़ फिर आ गया और सुधीर को जमीन पर पटककर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण वहां पहुंचे और सांड़ को भगाया। ग्रामीणों व परिजनों ने सुधीर को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सुधीर की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें