फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का बजट हर वर्ग के लिए छलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का बजट हर वर्ग के लिए छलावा
विज्ञापन

बड़ौत। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर का कहना है कि प्रदेश सरकार का बजट हर वर्ग के लिए छलावा है। सरकार के सारे वायदे खोखले साबित हुए। पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार ने एमएसपी पर फसल खरीद का कानून न बनाने की कसम खा ली है। किसान को हमेशा की तरह खुद ही संघर्ष करना है। पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर का कहना है कि बजट में केवल उद्योगपतियों को फायदा देने वाली बातें हैं। प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र में किसानों के लिए कोई खास घोषणा नहीं की गई है। प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। आने वाले चुनाव में जनता सरकार को सबक सिखाएगी। रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने उप्र के बजट को किसानों के साथ धोखा बताया। कहा कि सरकार ने कर्ज में डूबे किसानों के लिए कोई कर्ज माफी की घोषणा नहीं की। कहा कि किसानों को ऐसा कुछ भी नहीं दिया गया है, जिससे उन्हें सीधा फायदा हो। तीन साल तक गन्ने का रेट बढ़ाने की जगह बिजली और खाद का रेट बढ़ा रहे हैं, उनसे कोई उम्मीद की भी नहीं जा सकती है। किसान अनिल डीलर का कहना है कि आसमान छू रहे पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में कोई राहत नहीं है। आदित्य प्रधान फतेहपुर पुट्ठी का कहना है कि बजट में नौजवानों, गरीबों, किसानों के लिए कुछ नहीं है। बजट सबको बेहद निराश करने वाला है।
विज्ञापन

किसानों को बजट से कोई ेफायदा नहीं हुआ
बड़ौत। किसान बिजेंद्र और नरेंद्र ने कहा बजट के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। यदि प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी होती तो बजट में बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों व बेसहारा पशुओं से तंग आ चुके किसानों के लिए प्रावधान होता, लेकिन खानापूर्ति कर बजट को पेश किया। किसानों को इस बजट से कोई ेफायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें