बड़ौत में पत्रकार वार्ता करते सांसद डाॅ राजकुुमार सांगवान। संवाद
- फोटो : संवाद
बड़ौत। नगर के कोताना व छपरौली मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर बने पुलों का चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं नहर की दूसरी तरफ की पटरी भी पक्की होगी। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान शनिवार को अर्जुनपुरम में रालोद नेता अश्वनी तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नगर में पूर्वी यमुना नहर पर बने संकरे पुल जाम का कारण बने हुए है। कोताना मार्ग पर बने पुल का चौड़ीकरण कराने के लिए पहले ही जारी हो गई थी।
अब छपरौली मार्ग पर बने पुल का चौड़ीकरण के लिए 147़ 96 लाख रुपये की स्वीकृति हो गई है। जल्द ही दोनों पुलों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं पूर्वी यमुना नहर की दूसरी तरफ की पटरी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से लेकर छपरौली मार्ग तक पक्की कराई जाएगी।