फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिरसा से बरनावा आश्रम पहुंचा डेरा प्रमुख

Sun, 09 Feb 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बरनावा आश्रम में जाती  डेरा प्रमुख रामरहीम की गाड़ी। स्त्रोत: संवाद। - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
बिनौली। रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम शनिवार को सिरसा से बरनावा केे डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंच गया। जो पैरोल की शेष अवधि में यहीं पर रहेगा। रामरहीम के आने के बाद बरनावा आश्रम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख दिल्ली चुनाव से पहले 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल लेकर सिरसा के आश्रम में पहुंच गया था। उसे न्यायालय ने सिरसा आश्रम में दस दिन और अन्य बीस दिन बरनावा आश्रम में रहने की अनुमति दी थी। सिरसा के आश्रम में रहने की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई।
इसके बाद शनिवार को हरियाणा पुलिस सिरसा आश्रम से रामरहीम को लेकर बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई। इसके बाद बागपत पुलिस प्रशासन की टीम राम रहीम के काफिले को लेकर शाम करीब छह बजे बरनावा आश्रम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें