बड़ौत। वाजिदपुर गांव के हरबीर सिंह ने पत्नी प्रियंका पर नशीला पदार्थ पिलाकर घर से जेवर व 50 हजार रुपये लेकर जाने का आरोप लगाते हुए उसके समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हरबीर सिंह ने बताया कि नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी कंवर सिंह ने उत्तराखंड के काठ गोदाम निवासी प्रियंका से रुद्रपुर कोर्ट में सात जनवरी को उसकी शादी कराई थी। खर्च के लिए उससे एक लाख रुपये भी लिए थे। शादी के बाद घर पत्नी की बुआ रेवती भी आई थी। आरोप है कि आठ जनवरी को प्रियंका ने उसे व उसकी बहन कविता को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद लाखों रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये, बैंक की पास बुक, मोबाइल लेकर फरार हो गई। इसके बाद उसके बैंक खाते से 40 रुपये भी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि मामले में जांच के बाद शुक्रवार रात को कंवर सिंह, हरिओम, रेवती, प्रियंका समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।