बागपत के यमुना खादर स्थित पेड़ पर शव मिलने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। औरेया जिले के व्यक्ति का शव मंगलवार को बागपत में यमुना खादर के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मंगलवार को नगर के पक्का घाट के निकट एक पेड़ पर रस्सी से व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटनास्थल से थोड़ी दूर खेत में पुलिस को एक थैला पड़ा मिला। इसमें कानपुर के एक अस्पताल के इलाज संबंधी पर्चे मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान औरेया जिल के रतनपुर मोहल्ला वार्ड 14 विधूना निवासी संतोष के रूप में हुई है। पर्चे पर लिखे नंबर पर मृतक के भाई सोनू से बात हुई। उन्होंने बताया कि 43 वर्षीय संतोष पुत्र जगराम का इलाज कानपुर में चल रहा था। 13 फरवरी को विधूना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। संतोष काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। सीओ मंगल सिंह रावत का कहना है कि हर बिंदु पर जांच चल रही है।
बागपत के यमुना खादर स्थित पेड़ पर शव मिलने के बाद जांच करते इस्पेक्टर एनएस सिरोही- फोटो : BAGHPAT