फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवती का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। टीकरी कस्बे में दो दिन से लापता युवती का शव बृहस्पतिवार को तालाब में पड़ा मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी किरणपाल ने दो दिन पहले थाने पर अपनी बहन ममता (19) के गुम होने की तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 31 मार्च की शाम से लापता है। बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे के तालाब में युवती का शव मिला। एसओ रमेश सिंह टीम के साथ पहुंचे और युवती के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। परिजनों ने युवती की शनाख्त ममता के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ रमेश सिंह ने बताया थाने पर युवती की गुमशुदगी दर्ज है। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और युवती घर से चली गई थी। मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिलहाल जांच की जा रही है। सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें