फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खून से लथपथ मिला जौहड़ी गांव के कपड़ा व्यापारी का शव

Tue, 01 Jul 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत-मेरठ नेशनल हाईवे पर जौहड़ी गांव के पास कपड़ा कारोबारी नवाब (50) का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, किसी वाहन से गिरकर हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव निवासी रोजूदीन ने बताया कि उसका भाई नवाब एक मुकदमे में न्यायालय में तारीख पर आया था। इसके बाद सोमवार दोपहर गांव के पास सड़क पर नवाब के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नवाब को उठाकर बिनौली सीएचसी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों ने नवाब को मृत घोषित कर दिया। रोजुद्दीन ने बताया कि घटना को देखकर किसी वाहन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी रिहाना और बेटा सोहेल रह गए हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में वाहन से गिरकर नवाब की मौत होना सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें