फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस से बचकर भागने पर कैंटर के नीचे घुसी बाइक

विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों को देख बिना हेलमेट के बाइक से तेज गति से बाइक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
वाहनों के चालान कटते ही अफरा-तफरी, ट्रैफिक पुलिस ने सडक़ पर खड़ी एसडीएम की गाड़ी व पुलिसकर्मियों को छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला की यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने की मुहिम जारी, हर किसी से जागरूक होने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में राष्ट्र वंदना चौक पर बृहस्पतिवार को वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ी सड़क पर खड़ी करके दाढ़ी बनवा रहा व्यक्ति चालान कटते देख बाहर की ओर दौड़ा। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में युवकों ने बाइक को कैंटर के नीचे घुसा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बचा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस पर एसडीएम की गाड़ी सड़क पर खड़ी होने व पुलिसकर्मियों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया। इस पर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सुमन के साथ वाहन चालकों की नोकझोंक भी हुई।
अमर उजाला ने यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई हुई है। जहां बाइक चलाते हुए हेल्मेट पहनने व बाइक पर तीन बैठकर नहीं चलने का आह्वान किया जा रहा है। वहीं, सड़कों पर वाहन खड़े करने के कारण होने वाले हादसों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इसके मद्देनजर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन

हादसा होने से बचा
एक युवक गाड़ी को सड़कपर खड़ी कर दाढ़ी बनवाने चला गया। उसने दाढ़ी बनवानी शुरू की ट्रैफिक पुलिस चालान करने लगी। वह चेहरे पर क्रीम लगे बाहर दौड़क़र आया और रोष जताया। उसके पास एक वकील की गाड़ी खड़ी थी। चालान काटने पर वकील व ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हुई। वहीं, ट्रैफिक पुलिस को चालान काटते देख दो युवकों ने बाइक लेकर भागने का प्रयास किया। बाइक मोड़ते समय कैंटर के नीचे आ गई। कैंटर चालक द्वारा ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

टीएसआई पर मेहरबानी
ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सुमन सडक़ों पर खड़े वाहनों के चालान कर रही थीं। इसी दौरान सडक़ पर एसडीएम लिखी टाटा सूमो खड़ी थी। इसमें कोई मौजूद नहीं था। इसके बावजूद टीएसआई सुमन ने चालान नहीं किया। इसके अतिरिक्त टीएसआई के सामने से पुलिसकर्मी बिना हेल्मेट के गुजरते रहे परंतु उन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी। इस पर लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। वहीं, टीएसआई सुमन का कहना है कि सभी पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिसकर्मियों के भी चालान किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें