दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के निकट गन्ने से लदे ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में घायल बाइक सवार युवक की सीएचसी बिनौली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
कान्हड़ निवासी अरविंद ने बताया कि उसका चचेरा भाई सतेंद्र (38) पुत्र चंद्र अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। कान्हड़ गांव के निकट पहुंचा तो आगे चल रहे गन्ने से लदेट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। सतेंद्र की बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। परिजन उसे बिनौली सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है। परिजनों ने पुलिस पर गन्ना लदा ट्रक छोड़ने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।