फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फैंसी लैंप पोस्ट लगने से बढ़ी शहर की शोभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर पालिका परिषद की ओर से मुख्य बाजार में फैंसी लैंप पोस्ट लगाए गए है। शाम ढलते ही लैंप देखने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरु हो जाती है। शहर में संजय मूर्ति से से लेकर फूंस वाली मस्जिद तक के बाजार का सौंदर्यीकरण कराया गया है।
विज्ञापन

बाजार में पुराने कंक्रीट से बने जर्जर डिवाइडर का नवीनीकरण कराकर सजावटी रेलिंग और फैंसी लैंप पोस्ट लगवाए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फिलहाल शहर के बीचों बीच करीब 300 मीटर के टुकड़े पर लैंव लगवाए गए है। शहरवासियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसका विस्तार किया जाएगा।

शाम को लगती है भीड़
बड़ौत। देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल जैसे पहाड़ी शहरों की तर्ज पर आकर्षक रेलिंग से डिवाइडर पर लगे फैंसी लैंप पोस्ट शहरवासियों की शाम सुहानी बना रहे है। लोग परिवार के साथ यहां घूमने आते हैं।
विज्ञापन

-
फैंसी लैंप पोस्ट लगने से शहर के मुख्य बाजार की शोभा बढ गई है। इससे बाजार में शाम के समय खरीददारी करने के लिए भी आने वाले लोगों को आसानी होती है। ऋतिक
फैंसी लैंप पोस्ट लगने का फायदा नगर के व्यापारियों के अलावा आम नागरिकों को भी हो रहा है।सौरभ जैन

शहर में स्वच्छता के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। मुख्य बाजार के अलावा शहर के पार्कों व बलिदानी स्मारकों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शहरवासियों से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। -बबीता तोमर, चेयरपर्सन, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें