फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नृत्य प्रतियोगिता में बीए ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

फोटो- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। महिला थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू, यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा और विवेक शर्मा ने यह शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य प्रतियोगिता, गायन और रैंप वॉक जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में अनिकेत और प्राची ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। नृत्य प्रतियोगिता समूह में बीए ग्रुप ने प्रथम, बीएसी ने द्वितीय और बीएलएड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिया सैनी को मिस फ्रेशर और वंश को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। सभी विजेताओं को अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल, दिनेश अग्रवाल और सार्थक गुप्ता ने सम्मानित किया। इस दौरान हरीश चौहान, पूजा चौहान, तनु राजपूत, अंजली चौहान, प्राचार्य रोहित शर्मा, विजय वर्मा, मुक्ता वर्मा, अनिरुद्ध शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें