फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईख के खेत में छिपकर बैठे थे हमलावर

विज्ञापन
छपरौली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे आईजी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
ईख के खेत में छिपकर बैठे थे हमलावर
विज्ञापन

वारदात से पहले की थी रैकी
छपरौली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या से पहले हमलावरों ने रैकी की थी। हेवा-तिलवाड़ा मार्ग पर किसानों की आवाजाही रहती है। यही वजह रही कि हमलावरों ने वारदात के लिए सुनसान चक रोड का चयन किया। हमलावर खेतों के रास्ते ही ईख में छिपकर बैठ गए थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से ही संजय खोखर अधिकतर समय घर में रह रहे थे। उनके नजदीकी और आसपास के लोग जानते थे कि वह रोज सुबह तिलवाड़ा मार्ग होते हुए अपनी ट्यूबवेल तक मॉर्निंग वॉक करने जाते थे। हमलावरों ने उनकी रैकी की। छपरौली-तिलवाड़ा-हेवा मार्ग पर लोगों की आवाजाही रहती है। किसान भी सुबह के समय अधिक संख्या में आवागमन करते हैं। मुर्गी फार्म भी खुल जाने के कारण हमलावरों ने वारदात के लिए मार्ग से लिंक चकरोड का चयन किया। यह भी संभव है कि घर से निकलते ही बदमाश उनके पीछे लग गए हों। जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया, उसके एक तरफ ट्यूबवेल है और दूसरी तरफ ईख का खेत। हमलावर क्षेत्र की पूरी भौगोलिक स्थिति से वाकिफ थे। पैदल ही आए और वारदात के बाद पैदल ही फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें