बागपत जनपद के काठा गांव में बुधवार रात घर में घुसकर प्रधान और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
काठा गांव के प्रधान कृष्णपाल पुत्र मुंशीलाल ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घर में बैठा हुआ था, तभी गांव का ही अजय आया और एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहने लगा। उसने पूछताछ की तो बच्चा मेरठ में होना बताया। आरोप है कि उसने मेरठ में ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
बीच-बचाव कराने आए उसके बेटे मुकेश को भी पीटा। उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गया। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी