-सुन्हैड़ा गांव में तीसरे दिन बागपत ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता कराई, दो टीमों के बीच हुआ मैच
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सुन्हैड़ा गांव में तीसरे दिन बुधवार को बागपत ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। वहां अहैड़ा-दुड़भा की टीम ने गढ़ी कलंजरी को 34 रनों से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहित एडवोकेट ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर अहैड़ा-दुड़भा गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसमें दीवू ने 57 और गुल्लू पंडित ने 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछ करने उतरी गढ़ी कलंजरी की टीम ने 17.4 ओवर में 145 रन पर ही आल आउट हो गई। अहैड़ा-दुड़भा की टीम ने 34 रनोंं से मैच जीत लिया। टेलर ने 46 और मोटी कसाना ने 23 रन बनाए। दीवू को 57 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर कपिल डेढ़ा, अरुण चौहान, मोहित वर्मा, मनीष, प्रिंस चौधरी, अभिषेक शर्मा व तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।