फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हजूराबाद गढ़ी में तालाब से प्रशासन की टीम ने हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

- तालाब पर कब्जा होने के कारण जलभराव होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रही थी परेशानी
फोटो-12 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी गांव में शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने पहुंचकर तालाब से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया। अब ग्रामीणों को काफी दिनों से चल रही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी गांव में काफी दिनों से जलभराव की समस्या व कीचड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे थे और तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण जलभराव हो रहा था। अमर उजाला में 31 सितंबर के अंक में शीर्षक गलियों में जलभराव, बीमारी फैलने का बना खतरा की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन की टीम शनिवार को गांव में पहुंची। लेखपाल ने पुलिस की देखरेख मेें तालाब से अतिक्रमण हटवाया और कहा कि तालाब की सफाई करवाने के बाद पानी निकासी कराई जाएगी ताकि गांव में बीमारी न फैले। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सूर्य प्रताप, लेखपाल वीरेंद्र बैंसला, मुकुल कुमार, एडीओ प्रेमकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें