फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद् की परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। परीक्षा के लिए जोनल, पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में पर्यवेक्षक संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान रखेंगे। केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर तुरंत कंट्रोल रूम व सचल दलों को जानकारी देंगे। कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी पूजा चौधरी व राजकीय हाईस्कूल बसौद के प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार को पर्यवेक्षक नामित किया है। इनके अतिरिक्त सहायक अध्यापिका नूतन, रेनू चंद्रिका, आशु पुनिया, रूबी, अनुज सिसौदिया, संगीता, श्वेता पांडेय, लवकुश, भावना गुप्ता, राजेंद्र को कंट्रोल रूम सहायक नियुक्त किया है। गीता शर्मा और प्रियंका को कंट्रोल रूम प्रभारी, मोनू कुमार व हिमांशु भारद्वाज को कंट्रोल रूम का सहायक नियुक्त किया है। कंट्रोल रूम के नोडल और सहायक परीक्षा में पालीवार परीक्षा की सूचना प्राप्त कर संयुक्त शिक्षा निदेशक को उपलब्ध कराएंगे।
तीन जोनल, आठ सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन व आठ सेक्टर में बांटा है। परीक्षा में एसडीएम बागपत, बड़ौत और खेकड़ा जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। इनके अतिरिक्त क्षेत्रीय वन अधिकारी राजपाल सिंह, कृष्ण वल्लभ सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य खाद्य अधिकारी वीके राठी, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान से सौरभ राजपूत, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल और खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

चार सचल दलों का गठन
परीक्षा में केंद्रों के निरीक्षण के लिए चार सचल दलों का गठन किया हैै। एक सचल दल में प्रभारी के अतिरिक्त तीन सदस्य नियुक्त किए हैं। सचल दल परीक्षा में केंद्रों का निरीक्षक कर परीक्षा संबंधी व्यवस्था के अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों पर भी नजर रखेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी
परीक्षा में छात्रों की समस्या का समाधान कराने के लिए टोल फ्री नंबर ( 18001805310 और 18001805312) जारी किया है। छात्र सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक नंबर पर कॉल करके समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें