फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: न्यायालय में आत्मसमर्पण की फिराक में फायरिंग और रंगदारी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। ढिकौली गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड के वादी नवीन ढाका को धमकी देने और फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी वेदू न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। इसके लिए आरोपी वेदू ने न्यायालय में याचिका दायर कराई।
विज्ञापन

ढिकौली गांव निवासी नवीन ढाका ने 22 जनवरी को चांदीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2024 में उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसमें ज्ञानेंद्र ढाका और उसके कई साथी अलग-अलग जेल में बंद हैं और न्यायालय में गवाही चल रही है। आरोप लगाया कि गवाह धनपाल के मोबाइल पर कॉल करके गवाही पूरी होने से पहले जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन उनके घर में पांच-छह लोग आए और पैरवी में खर्च हुए 12 लाख रुपये मांगने लगे। इस दाैरान एक व्यक्ति ने बंदूक से उस पर गोली चला दी, जिसमें बाल-बाल बच गए। जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी वेदू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण याचिका दायर कराई है। इसमें तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें