फर्जी दस्तावेजों से दुष्कर्म के आरोपी ने खुद को दिखाया नाबालिग
बागपत। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए एक आरोपी ने फर्जी दस्तावेज से खुद को नाबालिग दर्शा दिया। बुधवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत कर्ता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ वर्ष 2017 में दुष्कर्म किया गया था, जिसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि एक आरोपी ने बालिग होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों से खुद को नाबालिग दर्शा दिया। आरोप लगाया कि आरोपी की उम्र दस्तावेजों में 29 वर्ष है। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि मईनुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।